फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोकी पैसेंजर ट्रेन

Wed, 15 Jul 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर रोड से गोला जाने वाली सड़क पर मौजूद रेल क्रॉसिंग बंद करने के विरोध में बुधवार को क्षेत्र के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


नाराज लोगों ने भुर्जिहा हाल्ट पर पीलीभीत से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन रुकी रही। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फोर्स ने किसी तरह लोगों को पटरी से हटाया।  

शहर कोतवाली क्षेत्र मेें लखीमपुर मार्ग पर एक सड़क कस्ता गोला गोकर्णनाथ जाने वाली सड़क में मिलती है। इस मार्ग पर छोटी रेल लाइन की मानव रहित क्रॉसिंग गेट संख्या 81/सी पड़ती है।
विज्ञापन


मंगलवार को रेलवे ने इस क्रॉसिंग पर गार्टर लगाकर सड़क को बंद कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। अचानक रास्ता बंद होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

इसी से नाराज सैकड़ों लोग बुधवार को भुर्जिहा हाॅल्ट पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। सुबह करीब दस बजे हंगामे के बीच ही पीलीभीत से ऐशबाग जा रही पैसेंजर ट्रेन हाल्ट पर पहुंच गई। इस पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोक ली और पटरी पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आरएन सिंह, आरपीएफ थानाध्यक्ष सीतापुर अजय कुमार, सेक्शन इंजीनियर डी. कुमार मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया गया। जिसके बाद रेल यातायात बहाल हो सका। उधर, 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आरपीएफ थाने मेें तहरीर दी।

आरपीएफ थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें