फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने पर भड़के ग्रामीण 

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने खफा ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। नाराज ग्रामीणों ने सीएचसी के मुख्य द्वार का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर भीड़ को शांत कराया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सीएचसी में मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। कई ऐसे मरीज भी पहुंचे, जिन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए एक सप्ताह बाद बुलाया गया थ। इन मरीजों को जब पता चला कि इंजेक्शन खत्म हो गए हैं तो ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल का मुख्य द्वार बंद कर दिया और जमकर नारेबाजी की। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को किसी तरह शांत कराया। प्रदर्शन से करीब दो घंटे तक चले स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित रहीं।
विज्ञापन


रामाभारी के परशुराम, नहरवल के विनोद, सदरांवा के दिलावर, योगेंद्र कुमार, नरायनपुर के मुन्ना, मौजमपुर के रामकुमार, महरौली की रामरती, जमापुर के कादिर, नदईपुर के बसंत, खरसठ के रामकुमार, पहाडापुर के महेश, नईबाजार उत्तरी की सलाम, जाफरपुर की बिटाना आदि ने बताया कि उन्हें कुत्ते ने काटा था।

एक सप्ताह से वे अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। बावजूद इसके एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से लोगों की जान पर बन सकती है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जेके वर्मा ने बताया कि जिले से एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इस कारण मरीजों को दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें