फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खुली बैठक टलने पर ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 25 Mar 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। अटरिया के रायपुर कुंवरपुर गांव में मंगलवार को उचित दर विक्रेता (कोटे) का चुनाव हुआ। चुनाव कराने आई टीम ने एक प्रत्याशी के चले जाने पर संख्या का कोरम पूरा न होने का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करने का निर्णय ले लिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। टीम का वाहन रोक लिया। पुलिस व प्रशासनिक टीम ने चुनाव संपन्न कराया।
विज्ञापन


रायपुर कुंवरपुर के कोटेदार छोटेलाल की छह माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद प्रभारी कोटेदार सृजन को नियुक्त किया गया था। कोटेदार के चुनाव के लिए अनुसूचित जाति की सीट होने के कारण तीन प्रत्याशी राहुल, सत्यम और नागेंद्र के मध्य चुनाव होना था। चुनाव शुरू होने से ठीक पहले प्रत्याशी राहुल के समर्थक खुली बैठक से चले गए।

इसी दौरान चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने पहुंचे एडीओ पंचायत दिनेश कुमार व सचिव विशाल रावत ने वोट देने के लिए पात्र (ग्राम पंचायत चुनाव में पात्र वोटर के एक तिहाई संख्या के बराबर) ग्रामीणों की संख्या कम होने के चलते कोरम पूरा न होने की बात कहकर अगली तिथि पर चुनाव कराने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


अधिकारियों के वापस लौटने की सूचना मिलते ही सत्यम और नागेंद्र के समर्थकों के साथ ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उनकी गाड़ी रोककर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए अटरिया पुलिस को मौके पर बुलाया गया और आपूर्ति निरीक्षक केके सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और अधिकारियों की मौजूदगी में अन्य ग्रामीणों को बुलाकर संख्या का कोरम पूर्ण करते हुए मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। मतदान में सत्यम को 353 वोट मिले। नागेंद्र को 26 मत प्राप्त हुए। सत्यम को विजयी घोषित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें