फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ा आठ क्विंटल सरकारी राशन

Mon, 18 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने तांगे पर जा रहा आठ क्विंटल सरकारी राशन पकड़ा है। ये राशन कालाबाजारी के लिए जा रहा था। पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर अनाज को कब्जे में लेकर क्षेत्र के ही एक कोटेदार के सुपुर्द किया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र के जमौली में ग्रामीणों ने एक तांगे पर राशन लदा देखा। तांगे पर सरकारी राशन लदा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम बिसवां सर्वेश कुमार गुप्ता को दी।

एसडीएम ने तत्काल क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी को मौके पर भेजा। जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि यह राशन क्षेत्र के ग्राम जमौली के कोटेदार चंद्रानी देवी के कोटे का है।
विज्ञापन


इस अनाज को कालाबाजारी के लिए सेवता निवासी जोधे ने खरीदा था। करीब आठ क्विंटल राशन को कोड़वा धमधमपुर निवासी कोटेदार राजकुमार पांडेय के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट को एसडीएम बिसवां को भेजा गया है।

एसडीएम के निर्देश के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। यहां बता दें कि कालाबाजारी का राशन पकड़ा जरूर गया, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई केस थाने पर दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें