फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र में किया प्रदर्शन

Tue, 05 May 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
उपकेंद्र में प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार रात सरवा उपकेंद्र में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए लाइनमैन को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन फाल्ट ठीक करने के नाम पर रुपये की मांग करते हैं। रुपये न देने पर समय से काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन नशे में ड्यूटी करते हैं और उपभोक्ताओं से अभद्रता करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में घंटों बिजली कटौती होती है। जानकारी के लिए फोन करो तो काॅल रिसीव नहीं होती है। ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
साथ ही जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। संदना पावर हाउस के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात में बारिश की वजह से फाल्ट आ गया था। मंगलवार सुबह बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें