महमूदाबाद। बाकरनगर निवासी चरण सिंह (55) सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर रात तक परिजन खोजबीन करते रहे। उनकी चप्पलें शारदा सहायक नहर के किनारे पड़ी मिलीं। परिजन, ग्रामीणों व गोताखोरों के साथ उनकी तलाश कर रहे हैं।
चरण सिंह सोमवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। रात 12 बजे तक वह वापस नहीं लौटे। पत्नी सुमन देवी ने अपने पुत्र आलोक को पिता को तलाशने को कहा। आलोक ग्रामीणों के साथ पड़ोस स्थित शारदा सहायक नहर पटरी से पैंतेपुर पुल तक खोजबीन करते रहे। वहां पुल के पास चप्पलें पड़ी मिलीं। आलोक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग की तलाश शुरू की। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। ग्रामीण गोताखोरों की मदद से लापता बुजुर्ग की तलाश कर रहे हैं।