सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुक्रवार को अस्मिता खेलो इंडिया महिला फुटबॉल लीग का आयोजन हुआ। आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल विद्याज्ञान स्कूल व आरएमपी इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। इसमें विद्याज्ञान स्कूल ने 2-0 से मैच जीत लिया।
दूसरा सेमीफाइनल एल्पिस ग्लोबल स्कूल बिसवां व सेक्रेड हार्ट हायर सेकेंड्री स्कूल के मध्य हुआ। एल्पिस ग्लोबल बिसवां ने 3-0 से मुकाबला जीता। प्रतियोगिता का फाइनल मैच विद्याज्ञान स्कूल व एल्पिस ग्लोबल स्कूल बिसवां के मध्य हुआ। इस रोमांचक मुकाबले को विद्याज्ञान स्कूल ने 4-0 से जीता। विजयी टीम को समाजसेवी सागर गुप्ता ने मेडल व प्रमाणपत्र दिए।
जिला फुटबाॅल संघ के संरक्षक विश्ववीर गुप्त ने कहा कि सीतापुर में पहली बार महिला फुटबाॅल प्रतियोगिता हुई। इसके लिए फुटबाॅल संघ के अध्यक्ष राज शर्मा व सचिव अनुराग गुप्ता बधाई के पात्र हैं।