फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तलवार से केक काटते युवक का वीडियो वायरल

Thu, 06 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव क्षेत्र में बुधवार को वायरल हुए वीडियो में एक युवक तलवार से केक काटते नजर आ रहा है। वेशभूषा से वह एक बाबा लग रहा है। पुलिस उसकी पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

वीडियो में लोग जन्मदिन पर नाच रहे हैं। इसके बाद एक युवक तलवार से केक काटता हुआ नजर आ रहा है। जिस टेबल पर केक रखा है उस पर एक तमंचा भी रखा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान ही किसी ने वीडियो बना लिया था।
एसओ रामप्रकाश ने बताया कि वीडियो थानगांव क्षेत्र का ही है। इसकी पुष्टि हो गई है। वीडियो कब का है, केक काटने वाला युवक कौन है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें