फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सिपाही के साथ धक्कामुक्की का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Sun, 09 Jul 2023 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। दो दिन पूर्व थाने का घेराव करते समय बजरंगदल के कार्यकताओं ने सादी वर्दी में खड़े सिपाही के साथ धक्का9मुक्की करते हुए उसे पीट दिया। पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिपाही की तहरीर पर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले क्षेत्र के मीनापुर गांव में मारपीट हुई थी। पुलिस एक मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसलिए बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने सदरपुर थाने के मुख्य गेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी। रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें थाने के मुख्य गेट से सादी वर्दी में आरक्षी विनोद सिंह निकलता दिखाई दे रहा है। उसके साथ बजरंगदल कार्यकर्ता धक्कामुक्की व हाथापाई करते दिख रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि धरना प्रदर्शन करते समय वह उनको उलाहना दे रहा था। थानाध्यक्ष अजय रावत ने बताया कि आरक्षी की तहरीर पर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष विपुल सिंह ने बताया कि आरक्षी नशे की हालत में था। उसने कार्यकर्ताओं से अभद्रता की थी। सादी वर्दी में होने के कारण यह जानकारी नहीं हो पाई कि वह पुलिसकर्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें