नैमिषारण्य। मां ललिता देवी मंदिर परिसर में रविवार को पूर्व विधायक अनूप गुप्ता व इंस्पेक्टर के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। नगर पालिका मिश्रिख में अध्यक्ष पद का सोमवार को मतदान होगा।
वीडियो में अनूप गुप्ता के साथ पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी मां ललिता देवी मंदिर पहुंचे। इस दौरान इंस्पेक्टर पंकज तिवारी कह रहे हैं आप मंदिर में वोट नहीं मांग सकते हैं। केवल दर्शन करके यहां से निकल लीजिए। आप प्रत्याशी नहीं हैं।
अनूप गुप्ता कहते है कि मैं दर्शन करने आया हूं। आप रोक नहीं सकते हैं। अगर हम वोट नहीं मांग सकते हैं तो दूसरे दल के लोग कैसे वोट मांग कर रहे हैं। इंस्पेक्टर ने कहा अंतिम चेतावनी देता हूं कि दर्शन कर चुके हैं आप तत्काल यहां से निकल जाइए। पूर्व मंत्री दोनों लोगों को समझा रहे हैं।