फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों ने डीएम से मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर के फतेपुर मातिनपुर में पिता-पुत्र की हत्या के बाद परिजनों को धमकी दी जा रही है। इससे सहमे परिजनों ने न सिर्फ बुधवार को गांव छोड़ दिया, बल्कि बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िताें का कहना है कि वह गांव में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे, इसलिए गांव से सारा सामान समेटकर मितौली जाकर रहने लगे हैं। डीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित अशहद ने बताया कि उनके पिता और बाबा की गांव के ही छह लोगों ने 26 दिसंबर को हत्या कर दी। इसमें छह नामजद आरोपियों में अभी भी दो आरोपी पकड़ से दूर है। वे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं मिली और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी पैतृक जमीन भी कब्जा हो जाएगी। वहीं, मृतक मैसर के भाई इशरत ने बताया कि आरोपी काफी दबंग हैं।

दो आरोपी अब भी पकड़ से दूर
इस दोहरे हत्याकांड में मृतक छोटे खां के दामाद महफूज ने गांव के ही छह लोगों अजयपाल, नंगा उर्फ नागेश, टामू, विकटू उर्फ श्यामल, शिव पूजन और कामता प्रसाद पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इनमें अजयपाल, नागेश, शिवपूजन और टामू को एसओजी की मदद से गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, विकटू और कामता प्रसाद भागे हुए हैं। इनसे ही पीड़ित परिवार के लोगों ने जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें