फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बदले की भावना से काम कर रही सपा’

Sun, 21 Jun 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ विधानसभा सिधौली के धरावा, कुर्सी, बसईडीह्र, चौड़िया आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान हुई बैठकों को संबोधित करते हुए लोगों से 21 जून को योग दिवस में सम्मिलित होने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी की योजनाएं जन-जन तक पहुंचायी जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार लोकसभा चुनाव में मिली हार के चलते बदले की भावना से कार्य कर रही है।

सपा के कार्यकाल में अपराधी बेलगाम हैं। थानों एवं तहसीलों में दलालों का बोलबाला है। कुछ दिन पहले बेमौसम की बरसात से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा प्रदेश सरकार किसानों को अभी तक नहीं दे पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें