सीतापुर। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान वाहनों के ओवरलोड मिलने पर 32 चालकों के लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। यात्री, मालकर अधिकारी एमए अहमद ने बताया कि इनमें सीतापुर के 18 व अन्य जनपदों के 14 लाइसेंस धारक शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि वाहन का संचालन ओवरलोड करने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना और छह महीने तक की जेल भी हो सकती है। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन साल के लिए निलंबित किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जनपद में यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान व कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्हाेंने कार्रवाई से बचने के लिए नियमों का पालन करते हुए वाहन का संचालन करने की अपील वाहन चालकों से की है। - संवाद