फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वाहन पलटा, नौ घायल, तीन रेफर

Mon, 13 Oct 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा। खुरवलिया व भिठौली गांव के बीच रविवार देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तंबौर के अज्जेपुर निवासी मेराज अपने परिजनों के साथ सुकेठा गांव में एक चौथी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। खुरवलिया व भिठौली के बीच वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में लहरपुर के पटवारा गांव निवासी शायरा बानो (50), अज्जेपुर निवासी अर्श (5), मैका बनो (26), मुन्नी (10), छोटू (9), चांदनी (18), कामिल (16), संजना (23) व रजिया (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी चिकित्सक डॉ. राज बहादुर सरोज ने बताया कि वाहन पलटने से हादसा हुआ था।
वाहन सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं। किसी को मामूली तो किसी को गंभीर चोटें लगी हैं। छह लोगों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वाहन तेज रफ्तार में था। उपनिरीक्षक नागेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें