फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। वट सावित्री व्रत रखकर शुक्रवार को सुहागिनों ने विधिविधान से पूजाकर अखंड सुहाग का वरदान मांगा। इस बार वट वृक्ष की सामूहिक पूजा पर लॉकडाउन के चलते रोक रही। सुहागिनों ने वट वृक्ष की टहनी घर के आंगन में रोप कर विधिविधान से पूजा की। सूत का धागा उसमें लपेटकर सात परिक्रमा करते हुए पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत सुहागिनों के लिए अखंड सौभाग्य व पति की दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। महमूदाबाद में सुहागिन महिलाओं ने रोली, फूल अक्षत, चना, फल और मिठाई से पूजन-अर्चन किया। मिश्रिख के तहसील क्षेत्र में सभी महिलाओं ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए वट सावित्री व्रत की पूजा-अर्चना की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें