कुंवरगड्डी। अटरिया के कठवा गांव के पास गधौली फीडर से निकली विद्युत लाइन की चपेट में आकर मंगलवार को एक वनरोज की मौत हो गई। वनविभाग की टीम ने वनरोज का अंतिम संस्कार कर दिया है।
ग्रामीण रामू तिवारी, भानू, आकाश पांडे, विपिन तिवारी आदि ने बताया कि बिजली के तार इतने नजदीक हैं कि उनको हाथ उठाकर छुआ जा सकता है। अवर अभियंता अमृत लाल यादव ने बताया कि खंभे लगाकर तार ऊंचे किए जाएंगे।