सीतापुर। यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार से चलाई गई वंदे भारत ट्रेन का ठहराव सीतापुर जंक्शन पर भी होगा। इस ट्रेन से यात्रियों को बिहार से अमृतसर जाने में आसानी होगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया से छेहरटा-सहरसा-छेहरटा साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया था।
ट्रेन संख्या 14628 व 14627 का नियमित संचलन 20 सितंबर से शुरू हो जाएगा। प्रत्येक शनिवार ट्रेन अमृतसर के छेहरटा से चलेगी और अमृतसर, अंबाला, मुरादाबाद होते हुए रविवार को सीतापुर जंक्शन शाम 4: 40 मिनट पर पहुंचेगी।
फिर बुढ़वल, गोंडा, गोरखपुर के रास्ते बिहार से सहरसा तक जाएगी। सोमवार को यही ट्रेन सहरसा से चलेगी जो मंगलवार को सीतापुर जंक्शन सुबह 10:45 मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, दिव्यांगों के लिए अनुकूल प्रसाधन की सुविधा, फायर डिटेक्शन आदि उन्नत यात्रा सुविधाएं शामिल हैं।