फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अनियंत्रित होकर पलटी वैन, चार घायल

Thu, 02 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर कोरौना गांव स्थित रामकिशोर रामेश्वर दयाल कॉलेज के पास बृहस्पतिवार शाम एक मैजिक वैन बेकाबू होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन सिधौली से मिश्रिख की ओर जा रही थी। उसमें 12 यात्री सवार थे। हादसे में मिश्रिख के सीताकुंड निवासी अनीता अवस्थी (56), बेलहिया निवासी महेश (65), सहसापुर निवासी हरदेव (45) तथा बेलहिया निवासी सोनू (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। चारों घायलों का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

खड्ड में गिरी पिकअप, तीन घायल
रेउसा। बाराबंकी के सफदरगंज निवासी दुर्गेश (30), उमरा निवासी आकाश (25) व राहुल (28) पिकअप से बहराइच गए थे। देर रात लौटते समय रेउसा बहराइच मार्ग पर शेखन पुरवा के पास गोबरहिया पुल पर पिकअप अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें