फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अमेरिका के टैरिफ लगाने से दरी निर्यात पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
दरी बनाते कारीगर।
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर दो अप्रैल से सौ फीसदी जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। जैसे को तैसा टैरिफ लगाने की घोषणा ने जिले के दरी निर्यातकों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, सीतापुर के दरी कारोबार का 50 फीसदी ऑर्डर अमेरिका से मिलता है। लिहाजा, टैरिफ लगने से कारोबार पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन निर्यातकों ने करना शुरू कर दिया है। निर्यातकों का मानना है कि टैरिफ लागू होने से अमेरिका से मिलने वाली डिमांड प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


सीतापुर के दरी उद्योग की पहचान कई देशों तक है। यहां से डिजाइनर दरियां इटली, जर्मनी, इंग्लैंड, जापान, रूस, स्वीडन, अफ्रीका आदि देशों में भेजी जाती हैं। अमेरिका इकलौता ऐसा देश है, जहां पर सीतापुर से सबसे ज्यादा दरियां एक्सपोर्ट होती हैं। समूचे कारोबार का 50 फीसदी निर्यात अमेरिका में होता है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने दो अप्रैल से भारत पर जैसे को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस फरमान ने यहां दरी उद्योग में हलचल मचा दी है। सीतापुर में कुल आठ एक्सपोर्टर हैं। ज्यादातर एक्सपोर्टर दरी का निर्यात अमेरिका को करते हैं। लगभग एक अरब से ज्यादा का निर्यात यहां से हर साल व्यापारी करते हैं। यदि टैरिफ लगेगा तो व्यापारियों को कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी, ऐसे में डिमांड घटने की आशंका है।

सालाना 25 करोड़ की दरी का निर्यात

स्टालियन होम फैशन के मालिक सुनील मिश्र कहते हैं कि अकेले अमेरिका में सालाना 25 करोड़ की दरी का निर्यात करते हैं। अमेरिका ने दो अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाने की बात कही है। यह दरी व्यापार के लिए चिंता की बात है। उम्मीद है कि भारत सरकार कोई न कोई रास्ता अवश्य निकालेगी।
विज्ञापन


पोर्ट तक तय करेंगे रेट

अमेरिका से करीब 30 करोड़ का कारोबार होता है। टैरिफ लगाने की अमेरिका ने घोषणा की है, लेकिन अभी हमारी आगे की व्यापारिक रणनीति तय नहीं हुई है। अगर अमेरिका जवाबी शुल्क लगाता है तो हम अपने ग्राहकों से पोर्ट तक रेट तय करेंगे। अमेरिका जो टैक्स लगाएगा उसी हिसाब से कीमतें ग्राहक से तय करेंगे। - हाफिज अकरम, एक्सपोर्टर

ग्राहकों को नहीं पता कैसे लगेगा टैक्स

दरी उद्योग मार खाते-खाते टूट चुका है। पहले जीएसटी अब अमेरिका की सौ फीसदी जवाबी शुल्क लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी तक हमारे अमेरिका के ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं है कि कैसे व कितना टैक्स लगेगा। अमेरिका से करोड़ों का व्यापार चलता है। अगर टैक्स लगेगा तो बिक्री पर असर अवश्य पड़ सकता है। - मोहम्मद सारिक, एक्सपोर्टर

निर्यात प्रोत्साहन विभाग से बात करेंगे

जनपद मे आठ एक्सपोर्टर हैं। हरसंभव प्रयास होगा कि सीतापुर के दरी उद्योग के निर्यातकों पर कोई असर न पड़े। भारत सरकार व प्रदेश सरकार ने दरी उद्योग को विशेष स्थान दिया है। प्रदेश सरकार ने दरी उद्योग को ओडीओपी योजना में शामिल किया है। निर्यातकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। निर्यात प्रोत्साहन विभाग से भी जानकारी हासिल करेंगे, भारत सरकार इस पर काम कर रही है। - संजय सिंह, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें