फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार को थप्पड़ मारने पर हंगामा, हटाए गए एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। एसडीएम सिधौली द्वारा एक कोटेदार को थप्पड़ मारने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित कोटेदारों ने लामबंद होकर आरोपी एसडीएम के खिलाफ केस दर्ज कर निलंबित करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर हंगामा काटा। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के बैनर तले आंदोलित तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने अनाज वितरण कार्य भी ठप कर दिया। मामले को शांत कराने के लिए डीएम को सिधौली के आरोपी एसडीएम अजय कुमार सिंह को उनके पद से हटाने की कार्रवाई करना पड़ी। कोटेदारों ने इसके बाद धरना प्रदर्शन तो खत्म कर दिया लेकिन चेताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर निलंबन की मांग पूरी न होने तक अनाज वितरण का कार्य ठप रखते हुए आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बीते गुरुवार की देर शाम सप्लाई इंस्पेक्टर मंजुषा यादव के कार्यालय में हीरपुर के कोटेदार राम सहारे यादव से किसी बात पर नाराज हुए एसडीएम अजय कुमार सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया था। पीड़ित कोटेदार का आरोप है कि वह अपने साथी आदर्श कुमार के चयन के आदेश की कॉपी लेने गया था। आरोप है कि पीटने के बाद एसडीएम ने उसके खिलाफ मनमाना बयान भी दर्ज करा दिया। दूसरी तरफ एसडीएम अजय कुमार सिंह ने कोटेदार को थप्पड़ मारने के आरोप को गलता बताया। कहा कि शायद गलतफहमी में ऐसा कहा गया है क्योंकि अंधेरे में सप्लाई इंस्पेक्टर के दफ्तर में फाइलों से छेड़छाड़ करता व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। उसके बारे में ही पूछताछ के लिए अर्दली व अन्य स्टाफ को भेजा गया था।
शुक्रवार को नाराज कोटेदारों ने आरोपी एसडीएम के खिलाफ केस दर्ज कर निलंबित किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर बाद डीएम ने हस्तक्षेप कर कोटेदारों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए जिला मुख्यालय बुलवाया। विधायक मनीष रावत की अगुवाई में पहुंचे कोटेदारों के प्रतिनिधि मंडल की डीएम अनुज सिंह से फोन पर हुई वार्ता के बाद डीएम ने मौके पर ही आरोपी एसडीएम अजय कुमार सिंह को उनके पद से हटाने की कार्रवाई के बारे में बताया। इसके बाद देर शाम कोटेदार धरना प्रदर्शन खत्म करने पर सहमत हुए। हालांकि कोटेदार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया जब तक आरोपी एसडीएम पर केस दर्ज करा उन्हें निलंबित नहीं किया जाता तब तक अनाज वितरण का कार्य बंद रखेंगे।
विज्ञापन

सप्लाई इंस्पेक्टर बोली एसडीएम ने ही मारा
थप्पड़ कांड में सप्लाई इंस्पेक्टर मंजुषा यादव कोटेदार को थप्पड़ मारने वाले एसडीएम के खिलाफ खुलकर सामने आई। उन्होंने शुक्रवार को एसडीएम पर सीधा आरोप लगाया कि वह गुरुवार को उनके कार्यालय पहुंचे थे और मामूली बातचीत के बाद कोटेदार राम सहारे को थप्पड़ जड़ दिया था। सप्लाई इंस्पेक्टर के खुलकर समर्थन में आने से आंदोलित कोटेदारों का जोश व उत्साह दो गुना हो गया। जबकि बयान के बाद ही डीएम को एसडीएम पर कार्रवाई कर उन्हें पद से हटाने को मजबूर होना पड़ा।
राखी वर्मा बनीं एसडीएम सिधौली
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने थप्पड़ कांड के आरोपी एसडीएम अजय कुमार सिंह को सिधौली से हटाकर एसडीएम न्यायिक बिसवां के पद पर भेज दिया। वहीं, एसडीएम न्यायिक सिधौली राखी वर्मा को एसडीएम के पद पर नई तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें