फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने युवक को मारी गोली, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके में फोन पर कहासुुनी के बाद दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। छर्रे युवक के हाथ और चेहरे पर लगे हैं। उसकी हालत फिलहाल सामान्य है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ललियापुर पटाव निवासी शोएब की बीसीएम अस्पताल के पास एक दुकान है। जहां पर वह अपने पिता से मिलकर मियांसराय होटल पर चाय पी रहा था। परिजनों ने बताया कि पहले कुछ लोग पीड़ित के घर पर आए फिर उसके बारे में जानकारी ली। परिजनों ने दबंगों को दोस्त समझ कर उनको बता दिया कि शोएब चाय पीने गया है।
इसके बाद दबंग दुकान पर पहुंचे और पीड़ित से फोन पर हुई अभद्र भाषा के बारे में विवाद करने लगे। आरोप है कि दबंग पीड़ित को बाइक पर जबरन बिठा कर चले गए। कोतवाली देहात इलाके के मोहल्ला हुसैनगंज के पास दबंगों ने युवक को फायर मार दिया। जिसके छर्रे पीड़ित के हाथ और चेहरे पर लगे हैं। जिसके बाद दबंग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी खैराबाद भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें