फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCS Result: सीतापुर की टेक्सटाइल इंजीनियर पूर्णिमा बनीं पीसीएस अफसर, राज्यपाल से पा चुकी हैं सम्मान

Mon, 30 Mar 2026 03:11 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

UPPCS Result: सीतापुर की टेक्सटाइल इंजीनियर पूर्णिमा सिंह यादव पीसीएस अफसर बन गई हैं। पढ़ाई के दौरान टॉप आकर वह राज्यपाल से भी सम्मान पा चुकी हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
परिजनों के साथ पूर्णिमा सिंह यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर की पूर्णिमा सिंह यादव ने यूपीपीसीएस-2024 की परीक्षा में 96वीं रैंक लाकर सफलता हासिल की है। उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य एवं कर के पद पर हुआ है। वह पहला विकासखंड के मोहम्मदपुर कलां गांव की रहने वाली हैं। अपनी सफलता से उन्होंने जिले का गौरव बढ़ाया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि पूर्णिमा सिंह ने कक्षा पांच से 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय, खैराबाद से की है। उन्होंने 2014 में 92 फीसदी अंकों के साथ 10वीं और 2016 में 89 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की है। इसके बाद गज़ियाबाद से टेकस्टाइल इंजीनियरिंग में टाप किया। एकेटीयू  के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। 

पूर्णिमा तीन साल से पीसीएस की तैयारी में लगी थीं। उनके पिता नरेंद्र सिंह यादव की बीमारी के चलते वर्ष 2024 में मौत हो गई थी। पूर्णिमा सिंह की माता नीलम यादव ग्रहणी हैं। बड़े भाई नीलेंद्र सिंह यादव लेखपाल की तैयारी कर रहे हैं। वहीं छोटे भाई नीतेंद्र सिंह यादव एजीटीए की तैयारी में जुटे हैं। नतीजा आने पर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। 
विज्ञापन


यूपीपीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल के बाद पूर्णिमा को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं। भाजपा विधायक आशा मौर्या, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, शिवेंद्र प्रताप यादव, पहला ब्लॉक प्रमुख अजय यादव समेत तमाम लोगों ने उन्हें बधाईंयां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें