फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाने के लिए 15 तक करें आवेदन

Thu, 06 Jun 2024 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने वाली कोचिंग कक्षाओं में पढ़ाने व मार्ग दर्शन के लिए वार्ताकारों, प्रवक्ताओं, व्याख्याताओं और विषय विशेषज्ञ रखे जाएंगे। इसके लिए 15 जून तक विकास भवन स्थित समाज कल्याण के दफ्तर में आवेदन जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन

यूपीएससी, यूपीपीएससी के लिए प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, आधुनिक इतिहास, विश्व इतिहास, आर्ट एंड कल्चर, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, इंटर्नल सिक्योरिटी, वैश्विक सम्बन्ध, एथिक्स, भारतीय समाज, करेंट अफेयर्स, इंवायरमेेंट एंड डिजास्टर मैनेजमेंट, लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी, डिसिशन मेंकिंग (निर्णय क्षमता एवं समस्या समाधान), सामान्य बौद्धिक क्षमता, तार्किक कौशल एवं विशलेश्णात्मक क्षमता, संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल, बोधगम्यता, एलिमेंटरी मैथ्स, जनरल इंग्लिश, जनरल हिंदी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
वहीं, जेईई की कोचिंग के लिए मैथ्स, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, नीट के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और एनडीए/सीडीएस के लिए मैथ्स, इंग्लिश, जीके, जनरल साइंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि संबंधित की ओर से प्रार्थना पत्र, बायोडाटा, अनुभव प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ 15 जून तक विकास भवन में जिला समाज कल्याण अधिकारी के दफ्तर में आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा पात्र जन राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास तरीनपुर के कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें