घर में नहीं है बिजली का कनेक्शन
घटना की खास बात तो यह है कि जिस परिवार में करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। उस परिवार में अब तक बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। यह तथ्य पुलिस की जांच में निकलकर आए हैं। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि जांच में जानकारी हुई जिस घर में घटना हुई वहां बिजली का कनेक्शन ही नहीं है।
घर के पड़ोस में मृतका के रिश्तेदार का घर है। वहां पर कुछ समय पहले बिजली का कनेक्शन लिया गया था। बिल न जमा हो पाने की स्थिति में कनेक्शन काट दिया गया था। लेकिन एक तार को पास में ही खंभे से लटका दिया गया था। उसी तार की चपेट में आने से यह घटना हुई है।