फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीतापुर में कलयुगी बेटे का कांड, मां ने शराब पीने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला; मंजर देख कांपे ग्रामीण

Sat, 18 Jul 2026 01:31 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

शराब पीने से रोकने पर गुस्साए युवक ने अपनी बुजुर्ग मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में शनिवार को शराब पीने से मना करने पर गुस्से में एक शराबी पुत्र ने अपनी बूढ़ी मां के सिर पर डंडा मारा व बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

विज्ञापन


शराब का आदी था युवक

बेनियापुर गांव निवासी सावित्री देवी (65) अपने इकलौते बेटे त्रिभुवन के साथ रहती थीं। ग्रामीणों के अनुसार, त्रिभुवन शराब पीने का आदी था। वह कोई काम-धंधा नहीं करता था और दिन-भर नशे में धुत रहता था। घर के खर्च और शराब की लत को लेकर आए दिन उसका अपनी मां से विवाद होता रहता था। वह अक्सर शराब के नशे में अपनी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट भी करता था। शनिवार को त्रिभुवन शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।  

 

विज्ञापन

मदद के लिए मां चिल्लाई

मां सावित्री देवी ने उसे हमेशा की तरह शराब पीने से मना किया और समझाने की कोशिश की। त्रिभुवन आगबबूला होकर घर में रखे एक भारी डंडे से मां के सिर व शरीर पर ताबा तोड़ प्रहार करने लगा। मां ने जोर जोर से चिल्लाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। जब तक ग्रामीण व पड़ोसी मौके पर पहुंचते तब तक घायल ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। 

ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।शव  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हत्याकांड के बाद से पूरे बेनियापुर गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत ने एक बेटे को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने उस मां की ही जान ले ली जिसने उसे जन्म दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें