फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद चंद्रशेखर सीतापुर में, बोले- बहुजन महापुरुषों का अपमान करने वाली सरकार की कुर्सी तोड़ देंगे

Thu, 18 Jun 2026 03:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि  ये सरकार महापुरुषों का अपमान करना चाहती है। महापुरुषों का अपमान करने वाली सरकार की कुर्सी तोड़ देंगे। मेरे लोग चुन-चुन कर इसका हिसाब करेंगे। 
विज्ञापन
नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले रामपुर मथुरा ब्लॉक के मझिगवां ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे पास गांव के प्रधान आए थे। बताया था कि संविधान पार्क बना रहा हूं। उन्होंने बहुत शानदार द्वार बनाया है। बहुजन नेताओं के 24 फोटो लगाए हैं इसीलिए सरकार के पेट में दर्द होना ही था। आज गेट ढकवा दिया गया। महापुरुषों को ढकवा दिया। मैंने देखा तो पूरे रास्ते में गेट बने हैं। क्या कभी नियमों का पालन किया गया है। 

उन्होंने कहा कि ये सरकार महापुरुषों का अपमान करना चाहती है। महापुरुषों का अपमान करने वाली सरकार की कुर्सी तोड़ देंगे। मेरे लोग चुन-चुन कर इसका हिसाब करेंगे। कहा कि आपको चुभ गया कि चंद्रशेखर गेट का लोकार्पण कर रहा है। मैं कह रहा हूं उद्घाटन डीएम, एसपी, आईजी, या डीआईजी कर लें। लेकिन ये याद रखना कि अगर गेट टूटा तो लखनऊ की कुर्सी पर बैठे लोग चैन से नहीं सोएंगे। कहा कि यहां के ग्राम प्रधान पर मुकदमा हुआ है। झूठे मुकदमे से डरने वाले लोग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें