घर के बाहर आधे घंटे तक पड़ा रहा शव
ग्रामीणों ने बताया कि घर के बाहर ही दोनों का विवाद हो रहा था। ग्रामीणों ने कई बार आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह इतने गुस्से में था कि ग्रामीणों पर ही उग्र हो जा रहा था। सबके सामने जगतराम ने धारदार हथियार से अंजली को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस के आने तक करीब आधे घंटे तक शव घर के बाहर ही पड़ा रहा, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह शव के पास जा सके। जब पुलिस आई तो उसने शव को उठवाया।
पति की मौत के बाद मिली थी 15 बीघा जमीन
ग्रामीणों के अनुसार पलटूराम की मौत के बाद उनके हिस्से की करीब 15 बीघा जमीन अंजली के नाम आ गई थी। यह बात अंजली के जेठ जगतराम को चुभने लगी। जगतराम को लगने लगा कि अंजली के हिस्से में आई पुस्तैनी जमीन जल्द ही बिक जाएगी।
उसको यह भी शक था कि अंजली का दूसरा पति जमीन को अपने नाम करा लेगा। इसको लेकर जगतराम काफी दिनों से वह अंजली से नाराज रहता था। अंजली कभी-कभी ही गांव आती थी। हालांकि, इस बीच करीब एक माह से वह गांव में ही थी।
आरोपी की तलाश जारी
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश ने बताया कि चारा मशीन के विवाद में महिला की उसके जेठ ने हत्या की है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की है। आरोपी की तलाश जारी है।