सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2020 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र के लिए केंद्र तय कर दिए गए हैं। विद्यार्थी इनके माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए नजदीक के कॉलेज को अग्रसारित केंद्र बनाया गया है।
इन केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज बांसुरा, जीजीआईसी कमलापुर, जीजीआईसी महमूदाबाद, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलारपुर, जीजीआईसी सीतापुर, जीआईसी नीलगांव, जीआईसी सीतापुर, जीजीआईसी बिसवां, जीजीआईसी खैराबाद, जीजीआईसी महोली, जीजीआईसी मिश्रिख, जीआईसी रामपुर मथुरा, जीआईसी सांडा, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सिधौली, काल्विन इंटर कॉलेज बिसवां, एचआरडी इंटर कॉलेज बिसवां, महर्षि दधीचि इंटर कॉलेज मिश्रिख व हिन्दू कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज सीतापुर शामिल हैं।