फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 432 कॉलेजों में से बनेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र

Tue, 29 Oct 2024 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 432 माध्यमिक इंटर कॉलेजों में से यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे। तहसीलवार इन कॉलेजों का सत्यापन हो पूरा हो गया है। डीआईओएस ने इन कॉलेजों में मौजूद सुविधाओं की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा बनाए जाने को लेकर एक माह से तैयारी चल रही है। पहले चरण में तहसीलवार एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने प्रत्येक कॉलेज की सुविधाओं को परखा। डीआईओएस ने ऑनलाइन इन कॉलेजों की रिपोर्ट फीड कर दी है। अब इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है। शासन स्तर से अंनितम रूप से अब परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। उसके बाद आपत्तियां लेकर परीक्षा केंद्र घटाएं बढ़ाएं जा सकते है। इस बार जिले के सभी 432 कॉलेजों की सूचना दी गई है। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन कॉलेज शामिल है।



पहले राजकीय कॉलेजों को मिलेंगी प्राथमिकता

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने में राजकीय इंटर कॉलेजों को प्राथमिकता मिलेंगी। उसके बाद सहायता प्राप्त व तीसरे चरण में वित्तविहीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। सभी कॉलेजों में सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरा हो गया सत्यापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर सत्यापन पूरा हो चुका है। शासन स्तर से अब केंद्र तय किए जाएंगे।

राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें