फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शहर में 16 करोड़ से बनेगी अंडर ग्राउंड पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर को जल्द बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लालबाग पार्क में करीब 16 करोड़ की लागत से अंडर ग्राउंड पार्किंग बनेगी। ऐतिहासिक लालबाग पार्क का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शासन से जल्द बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बजट मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इससे शहर में लोगों को अपने वाहन इधर-उधर नहीं खड़े करने पड़ेंगे। शहर में जाम की समस्या से निजात मिलने की भी उम्मीद है। शहर के प्रमुख चौराहों पर अक्सर लगने वाला जाम एक बड़ी समस्या है। जरूरत के मुताबिक पार्किंग नहीं होने से यह समस्या बनी हुई है। जिले भर व गैर जनपद से सैकड़ों लोग रोजाना शहर आते हैं। पार्किंग के अभाव में लोग अपने चार पहिया और दो पहिया वाहन सड़क के किनारे खड़े कर देते हैं।
इससे सड़कें संकरी होने पर जाम की समस्या बन जाती है। साल भर पहले लालबाग में तीन सौ वाहन खड़े करने की क्षमता वाली एक पार्किंग बनाई गई थी, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। नगर विकास राज्यमंत्री, सदर विधायक राकेश राठौर गुरु ने पार्किंग के अभाव में जाम की समस्या को देखते हुए लालबाग में अंडर ग्रांउड पार्किंग के निर्माण को लेकर कंसट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सीएनडीएस के निदेशक नवीन गुप्ता ने 16 करोड़ 14 लाख 24 हजार रुपये की कार्य योजना बनाई है। इसमें अंडर ग्रांउड पार्किंग के साथ लालबाग पार्क का सौन्दर्यीकरण भी शामिल है। वर्तमान पार्किंग स्थल पर ही इससे अधिक क्षमता की अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने बजट आवंटन किए जाने को लेकर कार्य योजना का प्रस्ताव 22 दिसंबर 2022 को नगर विकास मंत्री एके शर्मा को भेजा था।
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को अग्रिम कार्रवाई के निर्देश मंत्री ने दिए हैं। अंडर ग्राउंड पार्किंग व लालबाग पार्क के सौन्दर्यीकरण को लेकर जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।
गौरवमयी इतिहास समेटे है लालबाग पार्क
ब्रितानिया हुकूमत ने 18 अगस्त 1942 को मोतीबाग पार्क को दूसरा जलियावाला बाग बना दिया था। अंग्रेजों भारत छोड़ो की आवाज बुलंद कर रहे आजादी के परवानों पर तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर कैलाश चंद्र के आदेश पर फिरंगियों ने बंदूकों के मुंह खोल दिए थे। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा शहर थर्रा उठा था। इस गोलीकांड में दस साल के बालक कल्लूराम समेत चन्द्रभाल मिश्रा, मुन्नालाल मिश्रा, रघुवर दयाल, मैकूलाल, मोहर्रम अली, राजकिशोर मेहरोत्रा व छेद्दू शहीद हो गए थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लहू से पार्क की धरती लाल हो गई थी। इसके बाद मोतीबाग की जगह इसका नाम लालबाग पार्क पड़ गया।
जल्द शुरू होगा निर्माण
फोटो 10
शहर के लालबाग पार्क में अंडर ग्राउंड पार्किंग के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। बजट आवंटित होते ही जल्द पार्किंग का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे शहर में जाम की समस्या दूर होगी। लालबाग पार्क का सौन्दर्यीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

- राकेश राठौर गुरु, नगर विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें