फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: त्यागी बाबा की अगुवाई में कांवड़ियों का जत्था गोला रवाना

Thu, 24 Aug 2023 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/लहरपुर। इस साल भी श्रीश्री 1008 त्यागी महाराज की अगुवाई में कांवड़ियों का जत्था गुरुवार को रेउसा क्षेत्र के चहलारी घाट से जल भरकर गोला गोकर्ण नाथ के लिए पैदल रवाना हो गया। जत्थे में सबसे आगे त्यागी महाराज व उनके पीछे सैकड़ों कांवड़िये बोल बम व हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

रेउसा के अटल चौक पहुंचकर त्यागी महाराज ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को नमन किया। इसके बाद वह आगे रवाना हो गए। त्यागी महाराज ने बताया कि कांवड़ियों का जत्था तीन पड़ाव पर होकर गोला पहुंचेगा। प्रथम पड़ाव तंबौर क्षेत्र के रतनगंज में, दूसरा पड़ाव लहरपुर में होगा। तीसरा पड़ाव गोला के नजदीक फरदहन में होगा। सोमवार सुबह गोला गोकर्णनाथ में कांवड़िये भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। भजन-कीर्तन पर झूमते कांवड़िये जिधर से निकलते वातावरण शिव मय हो जाता।
लहरपुर पड़ाव स्थल व कांवड़ मार्ग पर ड्रोन की नजर, तैयारियां पूरी
लहरपुर में त्यागी बाबा के नेतृत्व में शुक्रवार को पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को ड्रोन कैमरे के जरिए मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों के मार्ग पर बने सभी कट को बंद किया जा रहा है। कांवरियों के रहने, भोजन व कांवड़ टांगने को लेकर खेमकरण इंटर कॉलेज में तैयारियां की जा रही है। मजाशाह चौराहे से खेमकरण इंटर कॉलेज तक डिवाइडर पर बल्लियां लगाने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें