फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अंडरपास में आधा घंटे फंसी रही बस, अटकीं सांसें

Thu, 24 Aug 2023 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अंडरपास में भरे पानी में फंसी बस।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। सीतापुर-बंभौरा मार्ग पर अमीननगर में बने अंडरपास में बुधवार रात को एक रोडवेज बस फंस गई। पानी अधिक होने से इंजन में पानी भर गया। इससे बस बंद हो गई। इस दौरान बस में पानी घुसने से मुसाफिरों की सांसें अटक गईं। आसपास के लोगों की मदद से बस को करीब आधा घंटे बाद बाहर निकला जा सका।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। अंडरपास में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सीतापुर से चलकर बंभौरा जा रही एक रोडवेज बस बुधवार रात नौ बजे पानी में फंस गई। पानी अधिक होने से इंजन चलना बंद हो गया। इस दौरान बस में भी पानी घुसने लगा। इससे बस में सवार करीब 20 यात्रियों की सांसें अटक गईं।
लोग मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। गांव के पड़ोस में मौजूद लोग अंडरपास के पास आए तो उस समय वहां पर अंधेरा छाया हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने मोबाइल व टॉर्च से उजाले की व्यवस्था करके बस को धक्का देकर अंडरपास के बाहर निकलवाया। उसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बस में सवार मनोज व सौरभ ने बताया कि बस फंसने से सांसें थम गईं थीं। अंधेरा होने से दुर्घटना होने का डर सता रहा था। ग्रामीणों की मदद से हम सभी सुरक्षित निकल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें