सीतापुर। रामकोट इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे का शिकार चाचा-भतीजा रामकोट इलाके के रस्यौरा गांव जा रहे थे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।
मिश्रिख इलाके के मनिकापुर गांव निवासी रामखेलावन (55) पुत्र परवन अपने भतीजे हरिश्चंद्र के साथ बाइक से रामकोट इलाके के रस्यौरा अपनी रिश्तेदारी जा रहे थे। जब ये लोग रामकोट इलाके में जा रहे थे, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी की की रामखेलावन बुरी तरह से जख्मी हो गए। भतीजे के भी चोट आई है।
दोनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामखेलावन को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरिश्चंद को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। घटना के बाद मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपड़ोस के लोगों ने पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया है।