सीतापुर। थानगांव थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रविवार को एक बालक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के खानी हुसैनपुर निवासी दीपक चौहान (10) अपने चाचा नन्हू के साथ धान लेकर खेत से घर आ रहा था। थाना रामपुर मथुरा के चिखडी धंधारी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक ग्राम पंचायत खानी हुसैनपुर में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र की ईंट को उतार कर लौट रहा था। तभी गांव में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार काफी ज्यादा थी। एसओ दयाशंकर ने बताया कि चालक मौके से फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद