महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में रविवार रात एक पिकअप बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
तालगांव इलाके में रविवार की देर रात जिला मुख्यालय से एक पिकअप लहरपुर की ओर जा रही थी। इस बीच तालगांव इलाके में धोंधी गांव के पास एक पिकअप बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार लहरपुर के नक्कारची टोला निवासी शाहनूर (30), लहरपुर के निवासी अतीक (25), शहजान (30), शमशाद (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन शाहनूर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।