फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मार्ग दुर्घटना में चाचा-भतीजे समेत मजदूर की मौत, छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां /रेउसा। सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पिसावां में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों ने दम तोड़ दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। रेउसा में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिसावां थाना इलाके में लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज के कुरुमनगर निवासी मुन्ना (45) अपने भतीजे ज्ञानपाल (26) के साथ बाइक से जिला हरदोई थाना पिहानी के सिरसा निवासी नाती प्रिंस (4) को छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र के कपूरपुर व हिम्मतनगर के पास चीनी मिल जा रही गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आकर बाइक गिर गई। मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से अन्य घायलों को सीएचसी महोली ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही ज्ञानपाल ने भी दम तोड़ दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने प्रिंस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तंबौर थाना इलाके में थानगांव के गांव गवलोक कोडर के नई बस्ती निवासी बैजू गौतम (45) रामलाल पुरवा निवासी विक्रम के ट्रैक्टर पर बैठकर लहरपुर से लौट रहा था। कनकारी गांव के बाहर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। घायलों को सीएचसी रेउसा लाया गया, जहां बैजू की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोहरे में डिवाइडर से टकराए दो ट्रक, पिकअप भी भिड़ी
रेउसा/रामकोट। घने कोहरे में बुधवार रात डिवाइडर से दो ट्रक टकरा गए। इन वाहनों के पीछे एक पिकअप भी टकरा गई। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। ट्रक चालक महोली के मोसोनिया गंज निवासी सोपेन्द्र गाजियाबाद से बहराइच जा रहा था। रात करीब एक बजे ट्रक डिवाइडर में भिड़ गया। हादसे में सोपेंद्र, खलासी सचिन जख्मी हो गया।
इमलिया सुल्तानपुर के धूरे मऊ निवासी समी पिकअप में रजाई लेकर मारूबेहड़ जा रहा था। वह ट्रक में टकरा गया। इससे वह जख्मी हो गया। ग्वालियर के थाना उटीला निवासी करतार सिंह ट्रक में गिट्टी लेकर बहराइच जा रहे थे। उनका ट्रक भी डिवाइडर से ही टकरा गया। करतार सिंह जख्मी हो गया। सभी का इलाज जारी है। रामकोट क्षेत्र में भी एक लकड़ी लदा ट्रैक्टर थाने के सामने सड़क किनारे उतर गया। हादसे में चलाक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें