फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उमंग राजवंशी बने जेसीआई जोन 3 के प्रेसीडेंट

Fri, 09 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बिसवां में मौजूद जेसीआई के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बिसवां। युवराज जोनकॉन-2026 बनारस में जेसीआई जोन-3 के 30 वर्षों बाद ऐतिहासिक चुनाव हुआ। उमंग राजवंशी ने शानदार जीत दर्ज की और वर्ष 2027 के जोन प्रेसिडेंट का पद हासिल किया। कुल 187 मतों में उमंग को 121 वोट मिले। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी काशी शिवा चैप्टर की सोनम चतुर्वेदी को 55 मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन


यह चुनाव पहली बार हुआ, जिससे सीतापुर जिले को पहली बार यह गौरव मिला। उमंग की जीत से जेसीआई बिसवां एलीट की संगठनात्मक क्षमता सामने आई। जोन-3 का कार्यक्षेत्र उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक फैला है। अंजलि राजवंशी को जोन की प्रथम महिला के रूप में विशेष पहचान मिली। विजय के बाद बिसवां पहुंचने पर जेसीआई टीम ने उमंग का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें