फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 29 Jun 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अंकुर व काशीराम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लहरपुर। सूरजकुंड मंदिर के निकट सोमवार को तेज रफ्तार बोलरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बोलरो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

इलाके के अहिरन पुरवा निवासी अंकुर (24) व काशीराम (36) सोमवार को बाइक से अकबरपुर की तरफ जा रहे थे। तभी बिसवां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में अंकुर व काशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। बोलेरो में सवार थानगांव निवासी सुखमन (21) और सांडा के बच्चेपुरवा निवासी गुरसिमरन (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें