फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग करने पर दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में हर्ष फायरिंग में वर और वधू पक्ष की ओर से दो लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपियों पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर शादी करने के मामले में 20 नामजद समेत 70 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

महोली इलाके के बीडनपुर में शनिवार को सुंदरलाल की पुत्री लीलावती की बरात चैनूपुरवा गांव से आई थी, जहां पर देर रात मांगलिक कार्यक्रम में द्वारचार की रस्म निभाई जा रही थी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने अवैध असलहों से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जिसकी चपेट में आकर वर और वधू पक्ष के सुजीत और सुरजीत घायल हो गए। बराती पक्ष के दूल्हे के भाई दिलीप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
कोतवाल महोली संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर हर्ष फायरिंग करने वाले बीडनपुर निवासी राजेश, सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों निशानदेही पर हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल अवैध बंदूक, तमंचा बरामद किया गया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि इस मामले में कोविड नियमों का उल्लंघन का भी मामला पाया गया। इसको लेकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल 20 नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट, कोविड नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। अज्ञात को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें