फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम; आरोपी चालक फरार

Mon, 02 Mar 2026 11:43 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंद दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


हादसा मछरेहटा थाना क्षेत्र के भारासैनी पुलिया के पास जलालपुर रोड पर हआ। मौजूद लोगों ने बताया कि मूल रूप से सटलिया गांव निवासी शालू (35) पत्नी कौशल पाल, भारासैनी पुलिया के पास अपने घर के बाहर जल जीवन मिशन द्वारा डाली गई पाइपलाइन की मिट्टी सही कर रही थीं। इसी दौरान जलालपुर से मछरेहटा की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। 

बताया कि कार का एक पहिया डामर सड़क से नीचे उतर गया। आगे जाकर कार शालू को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। थोड़ा आगे जाकर कुनेहटा निवासी रामपति (55) पत्नी छत्रपाल को भी जोरदार टक्कर मार दी। वह उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरीं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया कि शालू के परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। बेटी वर्षा (7) और बेटा शिवांश (3)। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी प्रभात गुप्ता ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें