फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद

Sat, 26 Oct 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार को दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की सात बाइकें बरामद की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने शनिवार को पिसावां थाने के सलाहपुर निवासी अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मेन्द्र सिंह व रामजी सिंह को ब्रह्मपुरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सात बाइकें बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मिलकर एक माह पूर्व लालबाग बांबे जायका के सामने से एक बाइक चोरी की थी। इसके साथ ही करीब दस दिन पहले विजयलक्ष्मी नगर से भी एक बाइक चोरी की थी। बताया कि चोरी के बाद वह बाइक की नंबर प्लेट निकाल कर बदल देते थे। इसके बाद बाइक पर टेप स्टीकर आदि लगा कर उन्हें सस्ते दामों पर सीतापुर सहित आस पास के जिलों में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें