फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भिड़े दो ट्रक, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। बुधवार सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत में ट्रक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। बुधवार को अमरोहा से गुड़ लेकर एक ट्रक आसाम जा रहा था। इसमें बरेली के आजम अब्बास (20) चालक व परिचालक मोहम्मदी खीरी के मोसीम (25) सवार थे।
विज्ञापन

दूसरा ट्रक बाराबंकी से धान लाद कर हरियाणा जा रहा था। जिसमें बागपत के वाजिदपुर निवासी सचिन कुमार (40) चालक थे। महोली कोतवाली इलाके में हाइवे पर पिपरझला मोड़ के पास दोनों ट्रकों में सामने से भिड़ंत हो गयी। जिसमें ट्रक सवार तीनों लोग जख्मी हो गए। आजम मोसीम को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामूली रूप से घायल हुए सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें