कमलापुर। इलाके के सुरैंचा गांव के पास बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से शोभित को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।
इलाके के विक्रमपुर सरैंया निवासी शोभित (16) और लकी (17) एक बाइक से बिना हेलमेट लगाए बृहस्पतिवार सुबह कहीं जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर बने कट के पास बाइक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसे के बाद बाइक ट्रक में फंस कर करीब पचास मीटर तक घिसटती गई। इसके बाद वह ट्रक से अलग हुई। घटना के बाद चालक ट्रक के साथ भाग निकला। ट्रक का पंजीकरण राजस्थान का बताया जा रहा है। (संवाद)