फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, पांच घायल

Mon, 05 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पेड़ के स्वामित्व और कटान को लेकर सदरपुर के मरखापुर गांव में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ही पक्षों की तरफ से लाठी डंडे के साथ धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसकी चपेट में आकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मरखापुर गांव निवासी रामनरेश ने रविवार देर शाम एक पेड़ को काटने का प्रयास किया। इसका विरोध करते हुए दूसरे पक्ष से जुड़े अवधराम ने आपत्ति जताई। दोनों पक्षों की तरफ से जुटे लोगों में कहासुनी होने लगी। जल्द ही इसने मारपीट का रुख अख्तियार कर लिया। अवधराम का आरोप है कि पेड़ काटने पहुंचे रामनरेश, शिवम, शिवलाल और कमलेश ने अपने साथियों के साथ उन पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। मारपीट के दौरान दोनों ही पक्षों की तरफ से लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

मारपीट में पीड़ित पक्ष के अवधराम, कामिनी देवी, नत्था लाल, अरुण, रानी और अशोक संग कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। थानाध्यक्ष सदरपुर राजेश कुमार ने बताया कि अवधराम की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें