फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बकाया न चुकाने पर दो दुकानें सील

Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। नोटिस के बाद भी किराया न चुकाने पर नगर पालिका प्रशासन ने दो दुकानों को सील कर दिया। बकायेदारों को तत्काल भुगतान करने की हिदायत दी है। भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से राजस्व संग्रह एवं कर वसूली बढ़ाने को लेकर लगातार जोर दिया जा रहा है। मंगलवार को ईओ प्रेम शंकर गुप्ता, राजस्व निरीक्षक रामदेव वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार राना, कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव ने पहुंचकर सब्जी मंडी के करीब स्थित दो दुकानें सील कर दीं।
जिन दुकानों पर कार्रवाई की गई है उनमें जाहिद अली व मुनीर अहमद शामिल हैं। अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता ने बताया कि पांच अप्रैल को नोटिस देकर बकाया भुगतान करने को कहा गया था लेकिन समय बीत जाने के बाद भी दोनों दुकानदारों ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद मौके पर ही अन्य बकायेदारो से 83 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें