फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत, दो जख्मी

Fri, 13 Nov 2015 10:50 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद कोतवाली इलाके में गुरुवार की शाम एक बोलेरो की टक्कर से बाइक पर सवार बालिका की मौत हो गई और उसकी मां व बाइक चालक जख्मी हो गया। वहीं बिसवां क्षेत्र में एक वाहन की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के मल्लावां गांव निवासी अजमत अली की पत्नी रूबी बानों अपनी आठ साल की बेटी चांदनी के साथ अपने पड़ोसी विनोद की बाइक पर बैठक कर सिधौली क्षेत्र के जनकपुर खेरिया गांव से वापस जा रही थी। जब ये लोग महमूदाबाद कोतवाली इलाके में सिधौली मार्ग पर कुतुवापुर के निकट पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे आठ वर्षीय चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई और रूबी व विनोद गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इन लोगों को महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। यहां से विनोद को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। इसके अलावा बिसवां निवासी वैभव (17) पुत्र दिनेश अपने अन्य साथियों संग बाइक से जा रहा था। मेला मैदान के निकट उसकी बाइक फिसल कर गिर गई। जिसके बाद एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको सीएचसी बिसवां ले जाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें