सकरन (सीतापुर)। क्षेत्र में बुखार का कहर जारी है। गुरुवार को बुखार से पीड़ित दो युवकों ने दम तोड़ दिया। सकरन के अंबाई मजरा कल्ली गांव निवासी रामसिंह (40) और घलघला मजरा मोहारी गांव निवासी दिनेश (25) ने गुरुवार को दम तोड़ दिया।
दोनों कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। कस्बे के एक निजी चिकित्सक से इलाज करवा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई लोग बुखार से बेहाल हैं। स्वास्थ्य टीमों के न आने से लोग झोलाछाप से इलाज कराने को विवश हैं। इससे पूर्व भी बुधवार को जिले में चार लोगों की मौतें हो गईं थीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार देशमणि ने बताया कि बीमारी की सूचना पर तत्काल टीमें प्रभावित गांवों में भेजी जा रही हैं।