फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दस्तावेज में फेरबदल कर बनवा लिए दो पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में एक नाम के व्यक्ति ने दस्तावेज में फेरबदल करते हुए दो बार पासपोर्ट जारी करवा लिया। दूसरी बार पासपोर्ट में कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कार्यालय की जांच में इसका खुलासा हुआ। इसके बाद मानपुर निवासी युवक पर स्थानीय थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लखनऊ के विपिनखंड गोमतीनगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के अनुमोदन के बाद एक पत्र एसपी को जारी किया गया। पत्र के अनुसार उनकी जांच में मानपुर निवासी रमजान अली की ओर से कूटरचित दस्तावेज के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाए जाने की बात सामने आई। जांच में पाया गया कि आवेदक ने आधारकार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि के साथ अपने व्यक्तिगत विवरण (नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पत्नी का नाम जन्मतिथि व पता) में परिवर्तन करने के बाद दो पासपोर्ट बनवाए हैं। साक्ष्य के तौर पर पासपोर्ट अधिकारी के पत्र में उनके कार्यालय के कंप्यूटर सिस्टम में उपलब्ध आवेदक के पासपोर्ट की जानकारी भी संलग्न की गई है। एसपी अंकुर अग्रवाल के आदेश पर मानपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें