फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रत्येक ब्लॉक में बनेंगे दो मिनी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकेंगे। डीएम डॉ. राजा गणपति आर की पहल पर प्रत्येक ब्लॉक में दो मिनी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। जिलेभर में 38 कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। इसके सापेक्ष प्रथम चरण में 27 कांप्लेक्स के लिए जमीनें चिह्नित कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बताया कि सभी मिनी शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण ग्राम निधि, क्षेत्रनिधि और पीपीपी माॅडल के आधार पर कराया जाएगा। 27 मिनी शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित हो चुकी है। शासन की स्वीकृति के बाद कार्य शुरू होगा। शेष स्थलों पर भूमि चिह्नित की जा रही है। मिनी शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं भी मुहैय्या होंगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं में सुधार होने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें