फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रहे दो दवाखाने सील

Thu, 23 Mar 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंद
विज्ञापन
प्रशासन की टीम ने गुरुवार को क्षेत्र के दो दवाखानों पर छापा मारा। जांच में दोनों दवाखाने झोलाछाप के मिले। जिनको टीम ने सील कर दिया। गुरुवार को एसडीएम बिसवां उदय प्रताप सिंह, डिप्टी सीएमओ प्रहलाद सिंह, सीओ शेषमणि पाठक ने तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर में एक दवाखाने पर छापेमारी की।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि यह दवाखाना तालगांव क्षेत्र के मानपुर गूरेपारा गांव की निवासी पुण्पा देवी चलाती हैं। जिसने इस दवाखाने को क्लीनिक का नाम दे रखा है। जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि यह दवाखाना झोलाछाप का है और अवैध है।

अधिकारियों की टीम ने दवाखाने को सील कर दिया। इसी दौरान अधिकारियों की टीम ने धर्मपुर में ही एक और दवाखाने पर छापेमारी की। यहां बताया गया कि यह दवाखाना राम सनेही गुप्ता चलाते हैं।
विज्ञापन


जांच में वहां भी डिग्री नहीं मिल सकी। जिसके बाद अधिकारियों ने दूसरे दवाखाने को भी सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि धरमपुर में दो झोलाछाप के दवाखाने पाए गए हैं, जिनको सील कर दिया गया है। झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें